सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के विधि अध्ययन विभाग द्वारा संविधान कानून के विकास और वैश्विक परिप्रेक्ष्य पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में देश-विदेश के प्रतिष्ठित न्यायविदों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं, शिक्षाविदों और विधि विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति ए.एच.एम. नवाज़, न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट ऑफ श्रीलंका एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के चांसलर जे.एन. चौकसे कॉमनवेल्थ लॉयर्स एसोसिएशन के संथानम कृष्णन सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स-ऑन-रिकॉर्ड एसोसिएशन के अध्यक्ष देवव्रत लंदन, ब्रिटेन के बैरिस्टर रूपर्ट व्हीलर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ नरेंद्र कुमार थापक तथा विधि संकाय के डीन डॉ मुकेश साहू सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
उद्घाटन के बाद सम्मेलन के विभिन्न तकनीकी सत्रों में संविधान और लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, संविधान की मूल संरचना का सिद्धांत (संविधान के मूल ढांचे का सिद्धांत)सहित संवैधानिक कानून के विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे। इन सत्रों को सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के वरिष्ठ अधिवक्ताओं जिनमें वरिष्ठ अधिवक्ता जयदीप गुप्ता, गुरु कृष्णकुमार, मोहन कटारकी और जतिंदर चीम सहित अधिवक्ता सिद्धार्थ सिजोरिया तथा अन्य प्रतिष्ठित विधि विशेषज्ञों ने संबोधित किया।सम्मेलन में संवैधानिक कानून के भारतीय और वैश्विक दृष्टिकोण पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। विद्यार्थियों के लिए यह आयोजन विशेष रूप से उपयोगी रहा, जहां उन्हें देश-विदेश के प्रतिष्ठित न्यायविदों और अधिवक्ताओं को सुनने तथा उनसे संवाद करने का अवसर मिला। प्रतिभागियों ने सम्मेलन को विद्यार्थियों के अकादमिक और व्यावसायिक विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया। समापन अवसर पर एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के चांसलर जे.एन. चौकसे ने सम्मेलन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए घोषणा की कि विश्वविद्यालय द्वारा इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन हर वर्ष किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास, विधिक ज्ञान और अंतरराष्ट्रीय अकादमिक संवाद को बढ़ावा देना है। दो दिवसीय सम्मेलन का सफलतापूर्वक समापन हुआ
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एलएनस #तरर #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #ययन