सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 'सेवा संकल्प अभियान' के आनंदधाम आश्रम में वृद्धजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक भगवानदास सबनानी एवं महापौर मालती राय विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिविर के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा आश्रम में रह रहे सभी बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। इसके उपरांत सभी वृद्धजनों को आदरपूर्वक भोजन एवं फल वितरित कर उनका श्रीफल एवं शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर विधायक भगवानदास सबनानी ने अपने संबोधन में कहा, मानव सेवा ही माधव सेवा है, यह सिद्धांत हमें सदैव समाज के अंतिम व्यक्ति की निस्वार्थ सेवा करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 'एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत आश्रम परिसर में पौधारोपण भी किया गया। इस सेवा कार्य में भाजपा जिला महामंत्री मुकेश राय, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश खटीक, शैलेंद्र निगम, संतोष ब्रह्मभट्ट, विनोद प्रजापति, कविता अनुरागी सहित स्थानीय बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #तरण #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #नसभ #धजन