सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विनोद सेन ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर सेन समाज की राजनीतिक भागीदारी और भूमिका लगातार मजबूत होती दिखाई दे रही है। यह बदलाव इस बात का संकेत है कि देश की प्रमुख राजनीतिक पार्टियां सेन समाज की सामाजिक शक्ति, जनसंख्या, संगठन क्षमता और राजनीतिक प्रभाव को गंभीरता से समझने लगी हैं। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग विभाग में हीरा ठाकुर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना सेन समाज के लिए गौरव का विषय है। विनोद सेन ने कहा कि यह नियुक्ति केवल एक व्यक्ति को मिली जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसे सेन समाज की बढ़ती राजनीतिक स्वीकार्यता और राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ते महत्व के रूप में भी देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सेन समाज लंबे समय से देश के सामाजिक जीवन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आया है। अब आवश्यकता है कि सामाजिक शक्ति के साथ-साथ समाज की राजनीतिक भागीदारी भी मजबूत हो, ताकि समाज अपनी समस्याओं, अधिकारों और भविष्य से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठा सके।

उन्होंने कहा कि हीरा ठाकुर जी को मिली जिम्मेदारी सेन समाज के युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए भी प्रेरणादायक है। यह संदेश देती है कि संगठन, सक्रिय भागीदारी और राजनीतिक जागरूकता के माध्यम से समाज अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित कर सकता है। विनोद सेन ने कहा कि सेन समाज को केवल वोट बैंक के रूप में नहीं, बल्कि नीति निर्माण और निर्णय प्रक्रिया में बराबर के भागीदार के रूप में अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी होगी। राजनीतिक दलों में समाज की भागीदारी बढ़े और योग्य एवं सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां मिलें, यही समय की आवश्यकता है। उन्होंने हीरा ठाकुर जी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे सेन समाज की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाएंगे और समाज की राजनीतिक भागीदारी को नई दिशा प्रदान करेंगे।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #मजब #बदल #जनस