आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल :  दिल्ली में एक बार फिर बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं। यमुना एक बार फिर खतरे के निशान (205.33 मीटर) से ऊपर आ गई है। सोमवार सुबह 7 बजे नदी का जलस्तर 206.56 मीटर तक पहुंच गया।

पुराने रेलवे पुल के पास 15 घंटे में यमुना का जलस्तर करीब एक मीटर बढ़ गया है। शनिवार शाम सात बजे तक जलस्तर 205.09 मीटर था, जो रविवार सुबह दस बजे 206.01 मीटर पर पहुंच गया।

महाराष्ट्र के पुणे मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर आडोशी गांव के पास मुंबई लाइन पर चट्टान खिसकने की घटना की वजह से मलबा जमा हो गया, जिसे डंपर और जेसीबी की मदद से हटाया गया।

राज्य के पालघर में एक 48 साल का शख्स नदी में बह गया। हादसा रविवार शाम 6:30 बजे हुआ, जब यह शख्स सांबा जिले में कोल्हा नदी को पार कर रहा था।

वहीं, दक्षिण गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ में भारी बारिश होने की संभावना है। पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में आज यानी 24 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

अब जानिए देश के मौसम का हाल…

अगले 24 घंटे कैसे रहेंगे…

इन राज्यों में तेज बारिश होगी: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, गोवा, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय।

इन राज्यों में हल्की बारिश होगी: बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम से जुड़े अपडेट्स…

दिल्ली में राहत कैंप में रह रहे लोग बुखार, सिरदर्द, पेटदर्द, चर्मरोग और आईफ्लू से परेशान हैं। संक्रामक रोग आईफ्लू के कारण कैंप में रह रहे करीब 70% लोग प्रभावित हैं।

हिमाचल में 24 घंटे के दाैरान कई जगह भारी बारिश हुई। सिरमौर में सबसे ज्यादा 19.5 सेमी बारिश रिकाॅर्ड हुई है।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में भारी बारिश और भूस्खलन से 50 इमारतों काे नुकसान हुआ है और 50 सड़कें बंद हैं।

यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने से पुराने पुल को एक बार फिर बंद कर दिया गया।

दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में बारिश की वजह से हिंडन नदी का पानी भी रिहायशी इलाकों में आ गया है।

माैसम विभाग ने गुजरात और हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी दी है।