आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: दमन-दीव में शुक्रवार को बीजेपी पंचायती राज परिषद की बैठक हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम से जुड़ रहे हैं। बीजेपी की पिछले 15 दिनों में यह तीसरी पंचायती राज परिषद बैठक है।
इस कार्यक्रम में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा खुद वहां मौजूद हैं। बैठक को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा – हमार इरादा ये है की हम 5 साल में जो काम करे उसे जनता कैसे याद रखे। हमें उस हिसाब से कार्य करना चाहिए जिससे की वो सब का एक हिस्सा बन जाए। जो भी काम करे हम उसे जान आंदोलन बना देना चाहिए। स्कूल में जो पेरेंट्स टीचर मीटिंग होते है उसे कभी बंद नहीं करना चाहिए।
बीजेपी की पंचायती राज परिषद की पिछली दो बैठकें…
12 अगस्त – पश्चिम बंगाल
PM का ममता सरकार पर निशाना, मणिपुर मुद्दे पर विपक्ष को घेरा
बीजेपी की पंचायती राज परिषद की दूसरी बैठक 12 अगस्त को पश्चिम बंगाल के हावड़ा में आयोजित की गई थी। PM मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा को लेकर ममता सरकार की आलोचना की थी। पीएम ने कहा था- बंगाल पंचायत चुनाव में TMC ने खूनी खेल खेला था।
इसके अलावा पीएम ने मणिपुर मुद्दे पर भी बात की। पीएम ने कहा-मणिपुर हिंसा पर हम संसद में शुरू से चर्चा करने के पक्ष में थे। विपक्ष के लोग सिर्फ राजनीति करना चाहते थे। वे अविश्वास प्रस्ताव लाए, फिर वोटिंग से भाग गए। विपक्ष ने मणिपुर के साथ धोखा किया।
6 अगस्त – हरियाणा
PM मोदी का कांग्रेस सरकार पर निशाना, पिछली सरकार के खोखले वादों का जिक्र
बीजेपी की पंचायती राज परिषद की पहली बैठक हरियाणा के फरीदाबाद स्थित सूरजकुंड में हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक को वर्चुअल संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने पंचायती राज को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा था। पीएम ने कहा- आजादी के चार दशक बाद भी कांग्रेस को गांवों में पंचायती राज व्यवस्था की जरूरत समझ नहीं आई थी।
इसके अलावा पीएम ने कार्यकर्ताओं को शहरों के बजाय गांवों पर फोकस करने को कहा। उन्होंने सम्मेलन में शामिल पार्टी जिलाध्यक्षों के साथ ही कार्यकर्ताओं को 5-5 गांवों के समूह बनाकर केंद्रीय योजनाओं की जानकारी देने का टास्क दिया। पीएम ने इसके लिए दीपावली तक फिक्स टाइम भी दिया।