आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने विक्की कौशल की तारीफ है। उन्होंने कहा है कि अब तक किसी ने भी विक्की कौशल के रियल टैलेंट को नहीं पहचाना है। जिस्ट को दिए एक इंटरव्यू में अनुराग कश्यप ने कहा है कि कामयाबी हासिल करने के बाद भी विक्की जरा भी नहीं बदलें हैं।
उन्होंने ये भी कहा कि अब तक कोई भी फिल्ममेकर विक्की से वैसा काम नहीं करवा सका है जो वो आसानी से अपनी काबिलियत के दम पर डिलीवर कर सकते हैं।
एक्शन फिल्मों में विक्की कौशल की कोई बराबरी नहीं: विक्की
अनुराग कश्यप ने आगे कहा- वो आज भी वैसे ही हैं, सीधे-साधे और काम के प्रति ईमानदार। वो हमेशा से मेहनती रहे हैं। कभी-कभी शूटिंग के बीच में हम उन्हें कह देते थे कि विक्की डांस करके दिखा। वो डांस करके दिखाते भी थे और हम सबका मनोरंजन करते थे।
आज उन्हें डांस करने के पैसे मिल रहे हैं। लेकिन, अब तक कोई उनका टैलेंट पहचान नहीं सका। किसी ने अब तक उन्हें प्रॉपर एक्शन रोल के लिए कास्ट नहीं किया है। मुझे नहीं लगता कि एक्शन फिल्म के लिए उनसे बेहतर कोई भी है। वो स्टंट मैन शाम कौशल के बेटे हैं, वो तो बचपन से एक्शन करते आ रहे हैं।
फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर के असिस्टेंट डायरेक्टर थे विक्की
दरअसल, विक्की कौशल ने अनुराग कश्यप के साथ फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। मजेदार बात ये है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान विक्की कौशल को पुलिस ने अरेस्ट भी किया था। दरअसल, टीम ने फिल्म के लिए बिना परमिशन कुछ सीन्स की शूटिंग की थी। इसी दौरान गैरकानूनी तौर पर चल रही सैंड-माइनिंग की शूटिंग करने की वजह से विक्की कौशल को पुलिस ने अरेस्ट किया था और उन्हें जेल भी जाना पड़ा।
इसके बाद भी विक्की कौशल ने अनुराग कश्यप की फिल्मों- रमन राघव 2.0 और मनमर्जियां में काम किया था। बीते दिन विक्की ने अनुराग कश्यप की फिल्म ऑलमोस्ट प्यार विद DJ मोहब्बत में भी साथ काम किया था।
विक्की कौशल ने मेरे लिए फ्री में काम किया: अनुराग कश्यप
बीते दिनों अनुराग कश्यप ने कहा था कि वो इस बात से शर्मिंदा हैं कि उन्होंने विक्की को फिल्म ऑलमोस्ट प्यार में काम करने को कहा। अनुराग ने कहा था कि विक्की ने इस फिल्म में लगभग फ्री में काम किया था लेकिन उनकी मार्केट वैल्यू काफी बढ़ चुकी है और इसके बाद भी उन्होंने मुझसे पैसे नहीं लिए। उन्होंने मुझे सिर्फ डेट दीं कि वो इस दिन फ्री हैं और काम पर आ गए। फिल्म में उनका कैमियो रोल था लेकिन उन्होंने कुछ भी चार्ज नहीं किया।
वहीं एक इंटरव्यू में विक्की ने अनुराग कश्यप के साथ हुए पहले इंटरेक्शन पर बात की थी। विक्की ने कहा था कि अनुराग कश्यप की मदद से उन्हें फिल्म तृष्णा में आइटम नंबर पर डांस करने का मौका मिला था। जल्द ही विक्की फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली में नजर आएंगे।