ITDC India e-Press / Agencies

आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल । एनआईटीटीटीआर भोपाल में बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस आयोजित किया गया इस अवसर पर संस्थान में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें अधिकारी कर्मचारियों ने भाग लिया और देश की आज़ादी में शामिल आदिवासी क्रांतिकारियों की वीरगाथाओं के बारे में सभी से जानकारी साझा की । इस प्रतियोगिता का संचालन श्रीमती शोभा लेखवानी ने किया एवं निर्णायक प्रो. श्रीमती वंदना सोमकुंवर थी।
उक्त जानकारी संस्थान के जनसंपर्क विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति द्वारा दी गई।