आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : उप-राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ को राजकीय विमानतल पर विदाई दी गई। उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ को जनसम्पर्क एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने अभिवादन कर विदाई दी। उप-राष्ट्रपति वायुसेना के विशेष विमान से नई दिल्ली के लिये रवाना हुए। पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना, लेफ्टिनेंट जनरल श्री विपुल सिंघल, प्रभारी कलेक्टर श्री फ्रेंक नोबल सहित वरिष्ठ प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।