आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तीन दिवसीय युवा उत्सव कार्यक्रम के अंतिम दिवस अंतर्गत महाविद्यालय में क्ले मॉडलिंग, एकल नृत्य में कत्थक, भरतनाट्यम और लोक नृत्य में मालवा का गणगौर, गुजरात का गरबा और महाराष्ट्र का लावणी आदि जैसे कई सुंदर लोक नृत्य प्रस्तुत किए गए निर्णयाको में सुधा दीक्षित, अर्चना गौर एवं इंदिरा जावेद थी छात्राओं की वेशभूषा भी उनके नृत्य अनुरूप थी युवा उत्सव प्रभारी संजना शर्मा ने प्राचार्य शैलबाला सिंह बघेल का का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। डॉ रंजना उपाध्याय ने नृत्य के नियम, प्रतियोगिता के नियम एवं नृत्य विद्या के बारे में प्रकाश डाला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ बघेल ने छात्रों के श्रेष्ठ प्रदर्शन एवं कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु आयोजक टीम एवं छात्राओं को बधाई दी और इसी प्रकार महाविद्यालय में कार्यक्रम होते रहे इसके लिए प्रेरित किया। क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता के अंतर्गत मिट्टी की अलग-अलग प्रतिमाएं छात्राओं ने बनाई छात्राओं द्वारा सृजित मूर्तियों ने दर्शकों का ध्यान खींचा एवं महाविद्यालय की छात्राओं की प्रतिभा का परिचय दिया नृत्य प्रतियोगिता के दौरान हाल में छात्राएं खचाखच भरी हुई थी क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता के अंतर्गत छात्राओं ने गणेश जी, सरस्वती जी, शिवजी, काली जी. हिरण, काहुआ, भगवान बुद्ध आदि की बहुत सुंदर प्रतिमाएं बनाई एकल नृत्य कत्थक में भूमि साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कोलाज प्रतियोगिता के परिणाम प्रथम भारती बी.ए. द्वितीय- निकिता डेविड एम.ए.ने प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रथम पुरस्कार- शेफाली शर्मा एमए द्वितीय पुरस्कार- निकिता डेविड ने प्राप्त किया। समूह लोक नृत्य गणगौर में मनस्वी जैन एवं टीम ने प्रथम एवं लावणी एवं टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।