सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के नव-नियुक्त अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह यादव ने राजधानी भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में गर्मजोशी के साथ पदभार ग्रहण किया। श्री यादव इसके पूर्व भारतीय युवा कांग्रेस संगठन में राष्ट्रीय सचिव के पद पर कार्य करते हुये राजस्थान एवं मंुबई प्रदेश में युवा कांग्रेस के बतौर प्रभारी भी रहे हैं।
श्री पटवारी ने कहा कि युवा कांग्रेस को एक जाबाज अध्यक्ष मिला है जिनके रगो में विरासत से कांग्रेस का खून बहता है, इनके पिता स्वर्गीय दर्शन सिंह यादव ने भी ग्वालियर में जिला अध्यक्ष के पद पर रहकर कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान की है। प्रदेश ही नहीं देश की भाजपा सरकारों ने देश और प्रदेश के युवाओं के साथ छलावा किया है। नौजवान रोजगार के लिए भटक रहा है और प्रधानमंत्री जी कहते थे एक साल में दो करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे, रोजगार कहा हैं, किसको मिला?
नवनियुक्त युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मितेन्द्र सिंह ने कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे कांग्रेस पार्टी ने सौंपी हैं पूरे युवा जोश के साथ प्रदेश में कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूती दिलाने और युवाओं की आवाज को बुलंद कर उन्हें न्याय दिलाने के लिए अपनी पूरी क्षमता के साथ काम करूंगा।
पदभार ग्रहण समारोह में सांसद विवेक तन्खा, सांसद अशोक सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी., युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव (प्रभारी म.प्र.) शेषनारायण ओझा, सह-प्रभारी मानसिंह राठौर, अजीतसिंह, कृष्णाहरि आदि ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी राजीव सिंह, मीडिया अध्यक्ष मुकेश नायक, पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, कांग्रेस विधायकगण, मोर्चा संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष, प्रवक्तागण, सहित हजारों की संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे।