सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: लोकसभा निर्वाचन हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भोपाल लोकसभा क्षेत्र के लिये नियुक्त व्यय प्रेक्षक सुश्री अनन्या सिन्हा (आईआरएस) एवं श्रीमती रोशान्ता मीणा (आईआरएस) द्वारा आज भोपाल लोकसभा क्षेत्र के सभी प्रत्याशियों के साथ बैठक लेकर निर्वाचन व्यय लेखा संबंधी निर्देशों से अवगत कराया। इस अवसर पर नोडल व्यय लेखा डिप्टी कलेक्टर निधि चौकसे सहित सभी प्रत्याशी उपस्थित रहे।
दोनो व्यय आब्जर्वर ने समस्त प्रत्याशियों को व्यय संबंधी निर्वाचन आयोग के नियम निर्देशों से अवगत कराया। साथ ही उनकी उपस्थिति में प्रत्याशियों के द्वारा निर्वाचन के दौरान किए जाने वाले व्यय के संबंध में लेखा मेंटेन करने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्रत्याशियों के द्वारा विभिन्न प्रश्न किए गए जिनका समाधान तुरंत किया गया।
व्यय प्रेक्षकों द्वारा लेखा सही समय पर विहित प्रक्रिया से जमा करने हेतु सभी को निर्देशित किया गया। व्यय प्रेक्षकों द्वारा प्रत्याशियों के अकाउंट का 26अप्रैल ,30 अप्रैल एवं 04 मई को निरीक्षण किया जाना है। इस संबंध में सभी प्रत्याशियों को अवगत कराया गया की वे स्वयं या अपने निर्वाचन एजेंट के माध्यम से निर्वाचन लेखा जमा कर सकते है एवम निरीक्षण की तिथियों पर आवश्यक रूप से उपस्थित रहे।