सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कइंटीग्रेटेड ट्रेडन्यूज़ भोपाल: आज हम देश की पहली स्टंट वुमन रेशमा पठान की कहानी जानेंगे। इन पर द शोले गर्ल नाम से फिल्म भी बन चुकी है। रेशमा फिल्म शोले में हेमा मालिनी की बॉडी डबल बनी थीं।

रेशमा अपने करियर में हेमा मालिनी, वहीदा रहमान, शर्मिला टैगोर, रेखा, मौसमी चटर्जी, नीतू कपूर, मीना कुमारी और मुमताज जैसी बड़ी एक्ट्रेसेज की बॉडी डबल बन चुकी हैं। शोले की शूटिंग के दौरान हेमा उन्हें अपने बगल में बिठाकर खाना खिलाती थीं। इन सभी एक्ट्रेस के साथ रेशमा के संबंध काफी अच्छे रहे हैं। रेखा भी रेशमा को बहुत मानती थीं।

रेशमा ने कहा कि बहुत बड़े एक स्टार ने उन्हें एक बार स्टंट करते वक्त गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी।

रेशमा ने 70 के दशक में फिल्मों में स्टंट करना शुरू किया था। उस वक्त स्टंट आर्टिस्ट काम कैसे करते थे, उन्हें पैसे कितने मिलते थे। उन्हें किन-किन दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। फीमेल स्टंट आर्टिस्ट के साथ लोगों का रवैया क्या रहता था? दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में रेशमा पठान ने इन सारे पॉइंट्स पर विस्तार से बात की है।