सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मुंबई। मशहूर गायक जुबिन नौटियाल के घर खुशियों ने दस्तक दी है। जुबिन पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी ने 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर बेटे को जन्म दिया। गायक ने स्वयं इस खुशखबरी की पुष्टि करते हुए बताया कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और अस्पताल से घर लौट चुके हैं। जुबिन ने बातचीत में कहा कि उनके बेटे का जन्म गणेश चतुर्थी के दिन हुआ, इसलिए यह अवसर उनके परिवार के लिए और भी खास बन गया है। बेटे के जन्म के बाद परिवार में खुशी का माहौल है और जुबिन इन दिनों अपने नन्हे बेटे के साथ समय बिता रहे हैं।
गायक ने यह भी बताया कि अभी उन्होंने बेटे का नाम तय नहीं किया है। परिवार फिलहाल नाम तय करने की बजाय बच्चे के साथ बिताए जा रहे खूबसूरत पलों का आनंद ले रहा है। जुबिन अपनी निजी जिंदगी को काफी हद तक सार्वजनिक चर्चा से दूर रखते रहे हैं। जुबिन नौटियाल के पिता बनने की खबर सामने आने के बाद उनके प्रशंसक और फिल्म जगत से जुड़े लोग उन्हें सोशल मीडिया पर बधाइयां दे रहे हैं। गायक के लिए यह साल व्यक्तिगत जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत लेकर आया है।
Hashtags: #EntertainmentBollywood #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #मशह #उनक #अवसर