सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सलमान ने पैपराजी से की सुलह, फिर दिए कैमरे के लिए पोज
मुंबई। अभिनेता सलमान खान एक बार फिर पैपराजी के कैमरों के सामने पोज देते नजर आए। हाल ही में पैपराजी से नाराजगी जताने के बाद मंगलवार रात उन्हें मुंबई के एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो के बाहर फोटोग्राफरों के लिए तस्वीरें खिंचवाते देखा गया। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। सलमान खान इस दौरान अलग अंदाज में नजर आए। उन्होंने जींस, काली शर्ट और टोपी पहनी हुई थी। स्टूडियो में जाने से पहले वह कुछ देर रुके और पैपराजी को तस्वीरें लेने के लिए पोज दिए। उनके इस व्यवहार को हालिया विवाद के बाद पैपराजी के साथ रिश्ते सामान्य होने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।
दरअसल, इससे पहले सलमान खान ने ‘बिग बॉस 20’ के दौरान पैपराजी द्वारा कलाकारों की तस्वीरें लेने के तरीके पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कुछ तस्वीरों को लेकर आपत्ति जाहिर करते हुए कहा था कि कलाकारों की निजता और गरिमा का ध्यान रखा जाना चाहिए। इससे पहले भी ‘बिग बॉस 20’ के सेट पर पैपराजी से दूरी बनाए रखने को लेकर उनका वीडियो सामने आया था। अब कैमरों के सामने सलमान का रुककर तस्वीरें खिंचवाना उनके रवैये में बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। इसी बीच अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन भी पेरिस फैशन वीक से लौटने के बाद मुंबई में कैमरों के सामने नजर आईं।
Hashtags: #EntertainmentBollywood #Bhopal #Desksource #सलम #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #नजर #गलव