सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : विश्व फार्मासिस्ट दिवस के उपलक्ष्य में पर फार्मेसी विभाग बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल द्वारा विभाग के परिसर में कार्यक्रम के प्रथम चरण के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया | इस श्रृंखला का अगला चरण कार्यक्रम का आयोजन डॉक्टर आशीष आचार्य प्राध्यापक, सेंट जॉर्ज फार्मेसी कॉलेज, भोपाल विभाग भूपेंद्र सिंह एवं विभागाध्यक्ष रागिनी गोथलवाल की उपस्थिति में किया गया |

कार्यक्रम का प्रारंभ रागिनी गोथलवाल, विभागाध्यक्ष द्वारा फार्मेसी शपथ दिला कर किया गया किया गया | इसके उपरांत मुख्य अतिथि डॉ0 आशीष आचार्य द्वारा फार्मेसी की शिक्षा के महत्व एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं की महत्ता पर व्याख्यान प्रस्तुत किया तदपरांत विभाग द्वारा स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन शीर्षक “अंगदान महादान “पर किया गया इसी के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना यू0टी0डी0 (यू0आई0टी0 एवम फार्मेसी) इकाई के संयुक्त तत्वाधान में विभाग के परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन Pathkind Lab के सहयोग किया गया |

जिसमें फार्मेसी विभाग के छात्र-छात्राओ एवं अन्य विभाग के शिक्षक, गैरशिक्षकीय कर्मचारी एवं निर्देशक, यू0आई0टी0 के मुख्य अतिथि फार्मेसी विभाग के शिक्षकगण तथा राष्ट्रीय सेवा योजना यू. टी. डी. इकाई से समस्त स्वयं सेवक, एवं विश्वविद्यालय विभागों के अन्य सभी स्वयं सेवक की उपस्थित में संपन्न हुआ, जिससे स्लोगन प्रतियोगिता के सहभागियों को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दिए गए |