आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : वाल्मीकि समाज ने महर्षि वाल्मीकि जयंती (शरद पूर्णिमा) की तैयारी शुरू कर दी है। इस सिलसिले में भोपाल वाल्मीकि मेला उत्सव समिति की बैठक हुई, जिसमें 28 अक्टूबर को निकाले जाने वाले चल समारोह की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि चल समारोह की जिम्मेदारी इस बार भी समाज की बेटियां ही संभालेंगी। समाज ने रश्मि चौहान को अध्यक्ष, प्रतीक्षा श्रवण को उपाध्यक्ष और मीना चौहान को सचिव नियुक्त किया है।
मेला उत्सव समिति भोपाल महर्षि वाल्मीकि जयंती पर हर साल चल समारोह निकालती है। इस बार भी भव्य कार्यक्रम होगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी समाज की बेटियां ही संभालेंगी। अब अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और अन्य पदाधिकारी मिलकर तय करेंगे कि चल समारोह में क्या आकर्षक होगा, कहां से कहां तक निकाला जाएगा और अन्य व्यवस्था कैसी रहेंगी। इसमें समिति का सहयोग समाज के अन्य लोग करेंगे। बैठक में सुरेश कल्याणे, बिट्टू घोसरे, शेखर श्रवण, दीपक डागर, चैन सिंह चौहान सहित अन्य पदाधिकारी और समाजबंधु उपस्थित थे।