सीएनएन सेंट्रल न्यूज नेटवर्क इंडिया / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / भोपाल / हैदराबाद / दिल्ली : वैश्विक आध्यात्मिक महोत्सव 2024 हैदराबाद से जुड़ी श्रंखला के तादातम्य में भोपाल स्थित हार्टफुलनेस, योगाश्रम भोपाल में 17 मार्च को स्थानीय स्तर पर इस महोत्सव को भोपाल में भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें स्थानीय प्रमुख आध्यात्मिक गुरुजन और धार्मिक विभूतियां इस कार्यक्रम को सुशोभित करेंगे।
ज्ञातव्य हो कि 17 मार्च, तक कान्हा शांति वनम हैदराबाद में भारत शासन संस्कृति मंत्रालय और हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट द्वारा संयुक्त तत्वाधान में 1 लाख से अधिक आध्यात्मिक जिज्ञासु कार्यक्रम में शामिल हैं तथा 10 लाख से ज्यादा विभिन्न वर्चुअल सूचना माध्यमों से जुड़े हुए है। यह कार्यक्रम सर्व मत मतांतर, जाति, धर्म के अनुयायी तथा आध्यत्मिक मार्गदर्शकों, बुद्धिजीवी सुधि जनों को एक मंच किया गया है जो कि इस सदी की प्रथम पहल मानी जा सकती है।
इस महोत्सव को भोपाल स्थित हार्टफुलनेस, योगाश्रम भोपाल में 17 मार्च को स्थानीय स्तर पर आयोजन किया जा रहा है जिसमें स्थानीय प्रमुख आध्यात्मिक गुरुजन और धार्मिक विभूतियां इस कार्यक्रम को सुशोभित करेंगे।
पूज्य दाजी, वैश्विक आध्यात्मिक मार्गदर्शक श्री कमलेश डी पटेल, वैश्विक आध्यात्मिक महोत्सव में सम्बोधन करते हुए।