सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अमेरिका और कनाडा के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव ने अब नया रूप ले लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने कनाडा के कुछ डेयरी उत्पादों और कई तरह के मादक पेय पदार्थों के आयात पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। यह प्रतिबंध 29 सितंबर 2026 से प्रभावी होगा। इसके साथ ही कुछ कनाडाई मोटरसाइकिलों के आयात पर भी रोक लगाई गई है। अमेरिकी प्रशासन ने इस कदम को कनाडा की ओर से अमेरिकी कारोबार के साथ कथित भेदभाव के जवाब में उठाया गया कदम बताया है। व्हाइट हाउस के अनुसार, कनाडा द्वारा अमेरिकी डेयरी और शराब उत्पादों के लिए लगाए गए व्यापारिक प्रतिबंधों तथा टैरिफ को लेकर कई सप्ताह तक बातचीत हुई, लेकिन दोनों देशों के बीच समझौता नहीं हो सका। इसके बाद अमेरिका ने 1930 के टैरिफ एक्ट की धारा 338 के तहत कार्रवाई की है।

यह फैसला अमेरिका-कनाडा व्यापार विवाद को और गंभीर बना सकता है। कनाडा ने इससे पहले करीब 20 अरब डॉलर के अमेरिकी उत्पादों पर जवाबी शुल्क लगाया था। नए अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता और संबंधों पर दबाव बढ़ने की आशंका है।


Hashtags: #WorldInternational #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #रपत #तरह #2026