सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : यूको बैंक, प्रधान कार्यालय की ओर से वर्चुवल मोड में एक प्रेस कांफ्रेंस प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी मोहदय अश्विनी कुमार द्वारा आयोजित की गई।

दिसंबर 2023 को समाप्त तिमाही में बैंक का कुल कारोबार 10.46 प्रतिशत बढ़कर 435456 करोड़ रूपये पहुंच गया है। साथ ही कुल अग्रिम प्रतिशत 18.63 बढ़कर 179195 करोड़ रूपये एवं कुल जमा 5.38 प्रतिशत बढ़कर 256261 करोड़ रूपये पहुंच गया है। सकल अनर्जक आस्तियों में 3.85 प्रतिशत की घटत एवं निवल अनर्जक आस्तियों में 0.98 प्रतिशत की घटत दर्ज की गई है। परिचालनगत लाभ 10.69 प्रतिशत की वृद्धि के सारि 3303 करोड़ रूपये पहुंच गया है।