सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : आधुनिक दूरबीन (लेप्रोस्कोपिक) सर्जरी के क्षेत्र में मध्यप्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में जे.के. अस्पताल एवं एल.एन. मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर, भोपाल में एसोसिएशन ऑफ मिनिमल एक्सेस सर्जन्स ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 127वें एसोसिएशन ऑफ मिनिमल एक्सेस सर्जन्स ऑफ इंडिया स्किल कोर्स एवं मिनिमल एक्सेस सर्जरी में फेलोशिप परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।

यह राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित शैक्षणिक आयोजन देशभर से 250 से अधिक सर्जनों एवं स्त्री रोग विशेषज्ञों को एक मंच पर लाएगा। कार्यक्रम में भारत के अग्रणी लेप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जन आधुनिक सर्जरी की नवीनतम तकनीकों, जटिल ऑपरेशनों और सुरक्षित शल्य चिकित्सा के सिद्धांतों पर अपने अनुभव साझा करेंगे।

तीन दिवसीय इस गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को एचडी ऑपरेटिव वीडियो, विशेषज्ञ व्याख्यान, इंटरैक्टिव वैज्ञानिक चर्चाएं, लाइव एंडोट्रेनर प्रशिक्षण एवं कौशल-आधारित अभ्यास के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा। कार्यक्रम में बेसिक से लेकर एडवांस लेप्रोस्कोपिक एवं मिनिमली इनवेसिव सर्जरी के लगभग सभी महत्वपूर्ण विषय शामिल किए गए हैं।

वैज्ञानिक कार्यक्रम में लेप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टॉमी, अपेंडिसेक्टॉमी, हर्निया रिपेयर (टीईपी एवं टीएपीपी), कोलोरेक्टल, हेपेटोबिलियरी, अपर जीआई, बेरियाट्रिक, पैंक्रियाटिक, एड्रेनल एवं स्प्लीन सर्जरी, रोबोटिक सर्जरी, ट्रॉमा एवं एक्यूट एब्डोमेन मैनेजमेंट सहित अनेक उन्नत विषयों पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन देंगे। वहीं गाइनोकोलॉजी सत्रों में टोटल लेप्रोस्कोपिक हिस्टेरेक्टॉमी, मायोमेक्टॉमी, एंडोमेट्रियोसिस, इनफर्टिलिटी, हिस्टेरोस्कोपी, यूरोगाइनोकोलॉजी, गाइनोकोलॉजिक ऑन्कोलॉजी तथा रोबोटिक गाइनोकोलॉजिकल सर्जरी पर विशेष चर्चा होगी।

कार्यक्रम का समापन प्रतिष्ठित FMAS परीक्षा से होगा, जिसमें प्रतिभागियों की लिखित परीक्षा, वीडियो आधारित मूल्यांकन, एंडोट्रेनर स्किल टेस्ट, प्रैक्टिकल परीक्षा एवं वाइवा के माध्यम से दक्षता का आकलन किया जाएगा।

आयोजन अध्यक्ष डॉ. नवनीत मिश्रा, आयोजन सह-अध्यक्ष डॉ. कृष्णानंद तथा आयोजन सचिव डॉ. मयंक गुप्ता ने बताया कि यह आयोजन केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशभर के सर्जनों एवं स्त्री रोग विशेषज्ञों के बीच ज्ञान, अनुभव और आधुनिक तकनीकों के आदान-प्रदान का एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मंच है। इससे मध्यप्रदेश में मिनिमल एक्सेस सर्जरी के क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी तथा प्रदेश की चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को भी नई पहचान प्राप्त होगी।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एलएन #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #महत #उपलब