नई दिल्ली । टीवीएस मोटर कंपनी ने अपने एनटॉर्क 125 स्कूटर का एक नया संस्करण पेश किया है, जिसकी दिल्ली में शोरूम कीमत 1,02,823 रुपए है।
टीवीएस मोटर कंपनी ने एक बयान में कहा कि एनटॉर्क 125 एक्सटी अगली पीढ़ी के स्मार्ट कनेक्टिविटी मंच और लगभग 60 अन्य विशेषताओं के साथ आता है।
इस स्कूटर की विशेषताओं में वॉयस असिस्ट फीचर शामिल है। टीवीएस मोटर कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि टीवीएस एनटॉर्क 125 एक्सटी ने हाई-टेक विशेषताओं के साथ एक नया मानक स्थापित किया है।