नई दिल्ली । देश में तेल विपणन कंपनियों के बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं करने से लगातार 42वें दिन ईंधन के दाम स्थिर रहें।

सार्वजनिक क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रुपए प्रति लीटर और डीजल 96.67 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहा। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 104.77 रुपए प्रति लीटर है।

यूक्रेन तथा रूस के बीच जारी जंग से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में घट-बढ़ जारी है। अंतरराष्ट्रीय लंदन ब्रेंट क्रूड 0.38 प्रतिशत बढ़कर 112.35 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 0.84 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 113.34 डॉलर प्रति बैरल की कीमत पर कारोबार कर रहा है।