कोरबा राष्ट्रीय पर्व पर भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को फहराए जाने की परंपरा है। ध्वज को बांधने की अपनी पद्धति है। इसलिए जानकार व्यक्ति की सेवाएं ली जानी जरूरी हो जाती हैं। इसके अभाव में गलती होना स्वाभाविक है। इसी चक्कर में कोरबा के पंप हाउस एसईसीएल कॉलोनी क्षेत्र के झोपड़ीपारा मैं स्वाधीनता दिवस पर उल्टा ध्वज फहराने के साथ गगन में लहराता रहा। यहां पर झंडारोहण के लिए एल्डरमैन एस. मूर्ति को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था। जानकारी होने पर लोगों में इसकी मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। उन लोगों ने बताया कि मानवीय त्रुटि से यह सब हुआ होगा।