आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा है कि अगामी लोकसभा चुनावों में अगर I.N.D.I.A अलायंस जीतती है तो, कांग्रेस की तरफ से मल्लिकार्जुन खड़गे या राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर नॉमिनेट किया जा सकता है।

थरूर ने कहा कि अगले साल के चुनावों के नतीजे चौंकाने वाले हो सकते हैं क्योंकि विपक्ष एकजुट हो चुका है और बहुत प्रबल संभावना है कि I.N.D.I.A अलांयस भाजपा के नेतृत्व वाली NDA को पछाड़कर सत्ता में आ जाए। ये बातें उन्होंने केरल के तिरुवनंतपुरम में एक कंपनी के ऑफिस के उद्घाटन कार्यक्रम में कहीं।

थरूर बोले- कांग्रेस एक परिवार की पार्टी

उन्होंने कहा कि नतीजे सामने आने के बाद, इस गठबंधन के नेताओं को मिलकर एक कैंडिडेट को चुनना होगा। मेरा अंदाजा है कि कांग्रेस पार्टी की तरफ से मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम दिया जा सकता है, ऐसे में वे देश के पहले दलित पीएम होंगे।

थरूर ने कहा कि खड़गे के अलावा राहुल गांधी का नाम दिया जा सकता है, क्योंकि कई मायनों में कांग्रेस को एक परिवार चला रहा है। थरूर ने ये भी कहा कि उन्हें यकीन है कि जो भी जिम्मेदारी उन्हें सौंपी जाएगी, वो उसे बखूबी निभा सकेंगे।

कांग्रेस ने 3 राज्यों के 229 प्रत्याशियों की घोषणा की:MP 144, छत्तीसगढ़ 30 और तेलंगाना से 55 नाम; कमलनाथ छिंदवाड़ा, बघेल पाटन से लड़ेंगे​​​​​​​

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में अगले महीने से होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 229 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इनमें मध्यप्रदेश से 144, छत्तीसगढ़ से 30 और तेलंगाना से 55 उम्मीदवारों के नाम हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को पार्टी ने छिंदवाड़ा से टिकट दिया है। CM शिवराज सिंह के खिलाफ बुधनी से विक्रम मस्ताल को उतारा गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

लड़कियों की शादी में सोना देने का चुनावी वादा:तेलंगाना कांग्रेस के मैनिफेस्टो में 10 ग्राम सोना और स्टूडेंट्स को फ्री इंटरनेट जैसी घोषणाएं संभव

तेलंगाना कांग्रेस अपने चुनावी मेनिफेस्टों में लड़कियों की शादी में एक तोला (10 ग्राम) सोना देने की घोषणा कर सकती है। स्टूडेंट्स को फ्री इंटरनेट देने का वादा किया जा सकता है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डी श्रीधर बाबू के हवाले से यह खबर दी है।