आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हाल ही में सस्पेंड किए गए पुलिस प्रमुख अंजनी कुमार को बहाल कर दिया है। 3 दिसंबर को काउंटिंग के दिन जब कांग्रेस जब बहुमत मिलने की तरफ बढ़ रही थी, तब अंजनी, रेवंत से मिलने पहुंचे थे। चुनाव आयोग (EC) ने अंजनी के इस कदम को आचार संहिता का उल्लंघन माना था।

अंजनी कुमार की रेवंत रेड्डी को गुलदस्ता देते फोटो वायरल हुई थी। तब सवाल उठे थे कि जब काउंटिंग चल रही है, तब पुलिस प्रमुख का किसी कैंडिडेट से मिलना कहां तक सही है? अंजनी कुमार के साथ दो पुलिस अफसर संजय कुमार जैन और महेश एम भागवत भी थे।

सिर्फ रेवंत रेड्डी से मिलने पर सवाल उठे थे

तेलंगाना चुनाव में 16 पार्टियों के 2290 कैंडिडेट थे। तब (3 दिसंबर) कांग्रेस के रेवंत भी एक उम्मीदवार ही थे। लिहाजा अंजनी के रेवंत से मिलने पर पक्षपात (फेवरेटिज्म) की बात उठी थी, जबकि चुनाव के दौरान अफसरों को निष्पक्ष होना चाहिए।

चुनाव आयोग ने पुलिस प्रमुख के इस कदम को गलत करार दिया था। चुनाव आयोग ने ये भी माना था कि अंजनी कुमार के कदम से जूनियर अफसरों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। लिहाजा अंजनी को सस्पेंड करते हुए एक सीनियर IPS अफसर रवि गुप्ता को DGP का एडिशनल चार्ज दिया था।

तेलंगाना में कांग्रेस की 6 गारंटी पर रेड्डी की मुहर:महिलाओं-किसानों को कैश मदद, 200 यूनिट फ्री बिजली; बेघरों को जमीन देगी सरकार

कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी ने 7 दिसंबर को तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। भट्टी विक्रमार्क डिप्टी CM बनाए गए हैं। उनके साथ 11 मंत्रियों ने भी शपथ ली। शपथ ग्रहण कार्यक्रम एलबी स्टेडियम में हुआ। इसमें सोनिया गांधी, राहुल, प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल हुए।

तेलंगाना मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के खिलाफ पटना में प्रदर्शन:भाजपा नेताओं ने पुतला दहन किया, बोले- माफी मांगे नहीं तो सदन तक जाएगा ये मुद्दा

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बयान के खिलाफ बिहार भाजपा के कार्यकर्ता ने पटना के इनकम टैक्स चौराहा पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। CM की तस्वीर पर चप्पल और जूते भी चढ़ाए। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से बिहार विरोधी रही है। इस बयान पर रेवंत रेड्डी को माफी मांगनी होगी, नहीं तो हमारा यह आंदोलन सड़क से सदन तक जाएगा।