आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : तमिलनाडु में विरुधुनगर के सत्तूर के पास एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट से एक शख्स की मौत हो गई। विस्फोट के बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। धमाके के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। इससे कितना नुकसान हुआ इसका आकलन भी किया जा रहा है।
47 साल के एक्टर श्रेयस तलपड़े को हार्ट अटैक, मुंबई में एंजियोप्लास्टी की गई; वेलकम टू द जंगल की शूटिंग के बाद तबीयत बिगड़ी थी
बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े को मुंबई में गुरुवार को दिल का दौरा पड़ा। 47 साल के श्रेयस को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। उन्होंने दिन भर अपनी अगली फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग की।इसके बाद उन्हें अटैक आ गया और वे बेहोश हो गए।
उन्हें मुंबई के अंधेरी पश्चिम में बेलेव्यू अस्पताल में एडमिट कराया गया। इसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। अब वे ठीक हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तलपड़े दिन भर बिल्कुल ठीक थे। शूटिंग के बाद वो सेट पर सभी के साथ मजाक कर रहे थे। कुछ ऐसे सीन भी शूट किये गए जिनमें थोड़ा एक्शन था। शूटिंग खत्म करने के बाद शाम को वह घर गए और अपनी पत्नी से कहा कि वह असहज महसूस कर रहे हैं। वह उन्हें अस्पताल ले गई लेकिन वह रास्ते में ही बेहोश हो गए।
श्रेयस हिंदी फिल्मों के साथ मराठी सिनेमा का भी जाना माना नाम हैं। उन्होंने इकबाल, ओम शांति ओम, गोलमाल रिटर्न्स, हाउसफुल 2 जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है।असम के जोरहाट में मिलिट्री स्टेशन के पास धमाका, दावा- अलगाववादी गुट ULFA ने ली जिम्मेदारी
असम के जोरहाट में मिलिट्री स्टेशन के गेट के पास गुरुवार शाम कम तीव्रता का धमाका सुना गया। बताया जा रहा है कि यह IED ब्लास्ट था। लोकल मीडिया में दावा किया जा रहा है कि असम के अलगाववादी गुट ULFA ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। हालांकि उन्होंने अपने किसी मीडिया हैंडल पर इससे संबंधित कोई पोस्ट नहीं किया है। सेना मामले की जांच में जुट गई है।
लुधियाना में फर्नीचर गोदाम में आग लगी, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
पंजाब में लुधियाना के फर्नीचर गोदाम में गुरुवार रात आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग किस कारण लगी यह अभी पता नहीं लगा है। घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी अभी नहीं मिली है।
पुलिस ने बताया कि आग से गोदाम में रखा फर्नीचर पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। घटना के वक्त गोदाम में कोई मौजूद नहीं था। शुरूआती जानकारी के मुताबिक आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।