आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा दिनांक 29-09-23 क्रीड़ा विभाग द्वारा टेबल टेनिस विधा में संभाग स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । संभाग स्तरीय टेबल-टेनिस प्रतियोगिता में निम्नलिखित जिलों द्वारा स्पर्धा में सहभागिता की
गई- 1. भोपाल 2. सीहोर 3. राजगढ 4. रायसेन 5 विदिशा 6. नर्मदापुरम । इस संभाग स्तरीय टेबल-टेनिस प्रतियोगिता में विजेता दल भोपाल जिला एवं उप विजेता नर्मदापुरम भोपाल रहा। संभाग स्तरीय टेबल-टेनिस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की रैंकिंग इस प्रकार रही।
1. अनंप्रिया विश्वकर्मा 2 सृष्टि सिकरवार 3. कु. रिषिका मीणा 4. वंशिका राजपूत 5. कशिश राजपूत
6. मोनिका वर्मा इस प्रतियोगिता का शुभारंभ जनभागीदारी अध्यक्ष भारती कुम्हारे द्वारा किया गया। आशुतोष गोस्वामी एस.डी.एम. द्वारा महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दिया गया |
महाविद्यालय की प्राचार्य शैलबाला सिंह बघेल द्वारा विजेताओं को ट्राफी एवं प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहन एवं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु शुभकामनायें दी गई। प्राचार्य द्वारा खिलाड़ियों का मनोवल बढ़ाते हुए कहा कि प्रोत्साहित करते हुए कहा गया कि खेल भावना से खेलना सर्वोपरि है; हार जीत तो सत्त प्रक्रिया है।
इस अवसर पर प्रेक्षक आलोक रस्तोगी, मुख्य निर्णायक साविर अली निर्णायक गण कुन्दन सिंह मुकेश बघेल, रहे। चयन समिति सदस्य प्राचार्य शैलबाला सिंह बघेल रश्मि केला होलानी, अमरदीप सिंह, सुषमा तिवारी, कुलदीप सिंह तोमर रजनी भार्गव, सुमित सिंह उपस्थित रहें।
राजकुमारी सुधीर द्वारा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आभार व्यक्त किया गया । क्रीड़ा अधिकारी रश्मि केला होलानी द्वारा इस संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन सबंध में संपूर्ण विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।