मुंबई । एक बार फिर निर्देशक अनुराग कश्यप उसी जॉब में एंट्री मारने जा रहे हैं, जिसमें उन्हें महारत हासिल है।अनुराग टाइमलैस थ्रिलर के रूप में इस फिल्म को ‘दोबारा ला रहे हैं। इस फिल्म में तापसी पन्नू और पवेल गुलाटी लीड रोल में नजर आएंगे। कुछ देर पहले ही बालाजी मोशन पिक्चर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर अपने यूट्यूब पर रीलीज किया है।
निर्देशक अनुराग कश्यप की ये फिल्म पहले ही लंदन फिल्म फेस्टिवल, फान्टेसिया फिल्म फेस्टिवल समेत कई जगह दिखाई जा चुकी है।ट्रेलर से साफ है कि ये एक मर्डर मिस्ट्री थ्रिलर है, जिसमें टाइम-ट्रैवल का कॉन्सेप्ट भी लाया गया है।ट्रेलर काफी मजेदार है, जो इस कहानी की झलक तो दे रहा है लेकिन इसके प्रति एक्साइटमेंट भी काफी बढ़ा रहा है।ट्रेलर में तापसी अपने परिवार के साथ एक ऐसे घर में जाती हैं, जहां उन्हें कुछ अजीब चीजें दिखती हैं।
उन्हें एक पुराना टीवी दिखता है और उसमें दिखता है एक लड़का।लेकिन ये कोई हॉरर फिल्म नहीं है, बल्कि एक मर्डर मिस्ट्री है।इस फिल्म का टाइटल काफी दिलचस्प है।एक तरफ जहां ‘दोबारा’ पढ़ने पर लगता है कि कोई चीज फिर से होने वाली है, लेकिन असल में इस फिल्म का टाइटल दो बारह है, यानी 2:12।इन दोनों नंबरों का इस फिल्म में काफी अहम रोल है।इतना ही नहीं, इस फिल्म का रनटाइम भी 2.12 ही है।यानी ये फिल्म 2 घंटे 12 मिनट में पूरी हो जाएगी।सूत्रों का कहना है कि ऐसा नहीं है कि फिल्म का ड्यूरेशन 2 घंटे 12 मिनट इत्तेफाक से रखा गया है।बल्कि ये मेकर्स ने सोच समझकर किया है।