आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (27 दिसंबर) को विकसित भारत संकल्प यात्रा के हजारों लाभार्थियों को वर्चुअली संबोधित किया। नई दिल्ली में हुए इस कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई केंद्रीय मंत्री भी इस दौरान मौजूद रहे।

पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के अद्भुत परिणाम आ रहे हैं। आज देश के करोड़ों लाभार्थी सरकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने का माध्यम बन रहे हैं। 1 करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड दिए जा चुके हैं।

11 करोड़ ग्रामीण परिवारों को नल से पानी का कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है। उज्ज्वला गैस कनेक्शन के लिए 4.5 लाख नए लाभार्थियों ने आवेदन किया है। विकसित भारत संकल्प यात्रा लाखों लोगों तक पहुंच चुकी है।

स्वयं सहायता समूह से 10 करोड़ बहन-बेटियां जुड़ीं

पीएम ने अपने संबोधन में कहा है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए, गांवों में महिलाओं को स्वरोजगार देने के लिए भारत सरकार बहुत बड़ा अभियान चला रही है।

बीते वर्षों में देश में लगभग 10 करोड़ बहन-बेटियां और दीदियां स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं। लोगों को नई ताकत मिल रही है और वे अपने लिए बेहतर भविष्य बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं।

पीएम ने कहा है कि कम से कम 2 करोड़ दीदियों को लखपति दीदी बनाना लक्ष्य है।

पहली बार देशव्यापी हेल्थ चेकअप हो रहा

पीएम ने कहा कि मोदी की गारंटी वाली गाड़ी जहां भी जा रही है, वहां लोगों का विश्वास बढ़ा रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू होने के बाद उज्ज्वला गैस कनेक्शन के लिए 4.5 लाख नए लाभार्थियों ने आवेदन किया है।

मौके पर ही 1 करोड़ आयुष्मान कार्ड दिए जा चुके हैं। पहली बार देशव्यापी हेल्थ चेकअप हो रहा है। आयुष्मान भारत कार्ड के साथ-साथ ABHA कार्ड भी तेजी से बनाए जा रहे हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा को शुरू हुए अभी 50 दिन भी नहीं हुए। लेकिन ये यात्रा अबतक लाखों गांवों में पहुंच चुकी है।

करोड़ों परिवारों को नल कनेक्शन की सुविधा मिली

पीएम ने अपने संबोधन में कहा है कि पिछले 4 सालों में 11 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल से पानी का कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है, लेकिन कहानी यहां खत्म नहीं होनी चाहिए।

नल के पानी के कनेक्शन के साथ-साथ उचित जल प्रबंधन और उत्कृष्ट जल गुणवत्ता को भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए। ग्रामीणों को आगे आकर ऐसी जिम्मेदारियां उठानी चाहिए। जब सरकार के प्रयासों को लोगों के समर्थन के साथ जोड़ा जाता है, तो परिणाम बहुत अच्छे होते हैं।

‘वोकल फॉर लोकल का संदेश गांव-गांव, गली-गली तक पहुंचाना है

उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान हमें ‘वोकल फॉर लोकल का संदेश गांव-गांव, गली-गली तक पहुंचाना है. भारत के युवाओं, किसानों का श्रम और भारत की मिट्टी की महक जिसमें हो, ऐसे सामान को खरीदें और उसका प्रचार-प्रसार करें।

पीएम ने कहा है कि विकसित भारत के संकल्प से जुड़ने और देशवासियों को जोड़ने का ये अभियान लगातार विस्तार ले रहा है। दूर-दूर के गांवों तक पहुंच रहा है। महिला, युवा या फिर गांव के वरिष्ठ नागरिक सब आज मोदी की गारंटी की गाड़ी का इंतजार करते हैं और इस गाड़ी के कार्यक्रम का इंतजाम भी करते हैं।

भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल की भारत न्याय यात्रा:14 जनवरी से 20 मार्च तक चलेगी, मणिपुर से मुंबई तक 14 राज्य 6200 KM का सफर

2024 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भारत न्याय यात्रा शुरू करेंगे। यह 14 जनवरी से मणिपुर से शुरू होकर 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी। इस दौरान यात्रा 14 राज्य और 85 जिलों को कवर करेगी। इस दौरान राहुल गांधी बस से और पैदल 6 हजार 200 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा करेंगे।