आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर (बीएमएचआरसी) के चांदबड़ स्थित स्वास्थ्य केंद्र क्र. 3 में वैरिकोज़ वेन्स बीमारी के बारे में परामर्श देने के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। बीएमएचआरसी की प्रभारी निदेशक डॉ मनीषा श्रीवास्तव ने इसकी शुरुआत की। शिविर में बीएमएचआरसी के रेडियोलॉजी विभाग में सहायक प्रोफेसर और इन्टरवेंशनल रेडियोलॉजिस्ट डॉ राधेश्याम मीणा ने करीब 162 मरीजों को इस बीमारी के बारे में परामर्श दिया। मरीजों को दवाएं उपलब्ध कराईं तथा बीमारी से बचने के लिए उपाय भी बताए। इस मौके पर इस मौके पर प्रभारी निदेशक डॉ मनीषा श्रीवास्तव ने कहा कि आने वाले दिनों में अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में भी अन्य बीमारियों की जांच, इलाज व रोकथाम के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बीएमएचआरसी में अत्याधुनिक तरीके से वैरिकोज़ वेन्स का इलाज की सुविधा उपलब्ध है। यहां इंटरवेंशनल रेडियोलॉजिस्ट द्वारा अत्याधुनिक लेज़र तकनीक से बिना चीरा लगाए मरीजों का उपचार किया जाता है।