सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : दिल्ली में फरवरी 2020 में हुए दंगे के आरोपी उमर खालिद की जमानत याचिका पर सुनवाई स्थगित हो गई है। सुप्रीम कोर्ट बुधवार को 1 बजे तक ही चलनी थी। इसलिए जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच ने मामले को 31 जनवरी के लिए लिस्ट कर दिया। खालिद की ओर से पेश हुए वकील सीयू सिंह ने कहा- मैं अपनी दलीलें रखने को तैयार था, लेकिन कोर्ट ने मामला सुनने से इनकार कर दिया, क्योंकि कोर्ट आज लंच तक ही चलना था और समय कम बचा था।

उमर खालिद पर आरोप है कि उसने फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्व दिल्ली में हुए दंगे को भड़काया था। इसे लेकर उसके खिलाफ UAPA के तहत मामला दर्ज किया गया। रिहाई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पहले 10 जनवरी को होनी थी, जो 24 जनवरी (आज) के लिए स्थगित कर दी गई थी।

मणिपुर में असम राइफल्स के जवान ने 6 साथियों पर की फायरिंग, फिर खुद को गोली मारकर सुसाइड किया

मणिपुर के चंदेल जिले के साजिक टैम्पक में असम राइफल्स के एक जवान ने अपने 6 साथियों पर मंगलवार (23 जनवरी) को फायरिंग की। इसके बाद उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इन सभी जवानों की पोस्टिंग म्यांमार बॉर्डर के पास की गई थी।

मणिपुर पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना के बाद घायलों को तुरंत चुराचांदपुर के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल सभी घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है।

असम राइफल्स के IG ने कहा- घायल जवान मणिपुर के रहने वाले नहीं थे और इसका मणिपुर में चल रही हिंसा से कोई लेना देना नहीं है। हमने जांच के आदेश दे दिए हैं। असम राइफल्स में सभी समुदाय के जवान शामिल हैं। ये मणिपुर में शांति बनाए रखने के लिए एक साथ काम कर रहे हैं। ओडिशा के मयूरभंज में ट्रक पलटने से 6 लोगों की मौत, 9 घायल

ओडिशा के मयूरभंज जिले के धारसुनी घाट के पास बुधवार (24 जनवरी) सुबह एक ट्रक पलट गया। इसमें 16 लोग सवार थे, जिसमें से 6 की मौत हो गई और 9 घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और घायलों को बारीपाड़ा के PRM अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि नेशनल हाईवे 49 पर जब हादसा हुआ, तब तेज बारिश हो रही थी। हालांकि अभी पता नहीं चल पाया है कि ट्रक कैसे पलटा। घटना के बाद से ट्रक का ड्राइवर फरार है। हम उसकी तलाश कर रहे हैं।

ED के सामने पेश होंगे शरद पवार के पोते रोहित; NCP कार्यकर्ताओं ने मुंबई के ED ऑफिस को घेरा, नारेबाजी की

NCP (शरद गुट) के चीफ शरद पवार के पोते रोहित पवार आज ईडी के सामने पेश होंगे। उनके ED दफ्तर पहुंचने से पहले पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ऑफिस को घेरकर नारेबाजी कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं को देखते हुए ED दफ्तर पर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। रोहित को महाराष्ट्र स्टेट कोपरेटिव बैंक केस में धोखाधड़ी को लेकर आज पूछताछ के लिए बुलाया गया है। उन्होंने मंगलवार को कहा था- मैं अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग करूंगा। लेकिन बदले की राजनीति को देखते हुए, जांच एजेंसियों पर बहुत दबाव है। ऐसे में अगर ईडी मेरे खिलाफ कोई गलत कार्रवाई करती है, तो किसी को डरना नहीं चाहिए। सभी को पवार साहब के साथ एकजुटता दिखानी है।