सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (30 जनवरी) को कहा कि राजनेताओं को मोटी चमड़ी वाला होना चाहिए। कोर्ट ने ये कमेंट पश्चिम बंगाल के पॉलिटिकल कमेंटेटर गर्ग चटर्जी की सुरक्षा की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया।

दरअसल, गर्ग चटर्जी ने जून 2020 में सोशल मीडिया पर असम के पहले राजा सुकाफा और उनके अहोम राजवंश पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने सुकाफा को चीनी आक्रामणकारी बताया था। इसके बाद उनके खिलाफ असम और पश्चिम बंगाल में कई जगह FIR दर्ज की गई थी।

इसके बाद असम के तत्कालीन सीएम सर्बानंद सोनोवाल ने उनकी गिरफ्तारी का आदेश दिया था। हालांकि, 19 अगस्त, 2020 को उन्होंने सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांग ली थी।

जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस संजय करोल की बेंच ने कहा कि इन दिनों जजों को भी पत्रों और इंटरव्यू में उनके खिलाफ की गई टिप्पणियों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। हम उनकी बात सुनना शुरू कर देंगे तो काम नहीं कर पाएंगे।

2022 में चटर्जी को गिरफ्तार कर लिया था

माफी मांगने के बाद भी लोग उनके चटर्जी के खिलाफ केस करते रहे। ऐसे में असम की एक अदालत ने उनके खिलाफ दो बार गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इसके बाद 2022 में कोलकाता पुलिस ने चटर्जी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था। हालांकि उन्हें कुछ शर्तों पर जमानत दे दी गई थी।

गर्ग चटर्जी के वकील बोले- उन्होंने माफी मांग ली थी

सुप्रीम कोर्ट में गर्ग चटर्जी की ओर से पेश एडवोकेट सिद्धार्थ अग्रवाल और आशुतोष दुबे ने बेंच से कहा कि चटर्जी ने अपने कमेंट्स के लिए सार्वजनिक रूप से माफी भी मांग ली थी। अब उनके खिलाफ सभी FIR को इकट्‌ठा कर आगे की इन्वेस्टिगेशन के लिए दूसरे राज्य में ट्रांसफर कर दी जाएं, जिससे केस की निष्पक्ष जांच हो सके।

CJI ने वकील को सुप्रीम कोर्ट के तौर-तरीके समझाए:कहा- अदालत कोई रेलवे प्लेटफॉर्म नहीं कि आप आएं और किसी भी ट्रेन में चढ़ जाएं

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ ने सोमवार (29 जनवरी) को कोर्ट-रूम में गलत व्यवहार करने पर एक वकील की जमकर क्लास ली। CJI ने कहा- ये कोई रेलवे प्लेटफॉर्म नहीं कि आप आएं और किसी भी ट्रेन में चढ़ जाएं। पहले किसी सीनियर से सीखें कि कोर्ट-रूम में किस तरह से व्यवहार किया जाता है।

CJI बोले- वकील साहब धीरे बोलें, वर्ना बाहर कर दूंगा:23 साल के करियर में ऊंची आवाज से कोई दबा नहीं सका सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ एक वकील पर नाराज हो गए। वकील एक याचिका की लिस्टिंग को लेकर CJI से तेज आवाज में बोल बैठे। इस पर चंद्रचूड़ ने वकील को फटकार लगाते हुए कहा- आप आवाज नीचे करके बात करें, नहीं तो कोर्ट से बाहर करवा दूंगा।