आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : शिल्पा शेट्टी को आज सुबह ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के सेट पर देखा गया। एक्ट्रेस ने येलो साड़ी पहनी हुई थी। बड़े-बड़े इयरिंग्स और खुले बालों में वे काफी ग्लैमरस नजर आईं। उन्होंने मुस्कुराते हुए पैपराजी को पोज दिया। पैपराजी से फोटो क्लिक करवाने की बात पर शिल्पा ने हंसते हुए कहा- ‘आजा राजा’। बता दें, ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ का 10वां सीजन 29 जुलाई से प्रीमियर हुआ। शिल्पा शेट्टी इस शो में किरण खेर, बादशाह के साथ बतौर जज नजर आती हैं।