आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / सागर : छात्रों को सैनिक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए रक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित एनसीसी में नए कैडेट्स के चयन के लिए शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय द्वारा एनसीसी भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई।
महाविद्यालय के प्राचार्य संजीव दुबे के निर्देशन में एनसीसी आफिसर लेफ्टिनेंट जयनारायण यादव द्वारा विभिन्न मापदंडों के आधार पर केडेट्स का चयन किया गया।
महाविद्यालय में एनसीसी की छात्र इकाई के लिए पुलिस लाइन ग्राउंड पर आयोजित एनसीसी कैडेट्स चयन प्रक्रिया में छात्र इकाई में 362 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विभिन्न मापदंडों के परीक्षण के उपरांत 62 विद्यार्थियों का चयन छात्र इकाई के लिए किया गया। भर्ती प्रक्रिया के दौरान 11 एमपी एनसीसी बटालियन सागर स्टाफ सहित महाविद्यालय के शिक्षक संदीप सबलोक, स्वदीप श्रीवास्तव, अंकुर गौतम, शैलेंद्र सिंह राजपूत, मुन्नालाल सूर्यवंशी तथा चंदन सिंह द्वारा भर्ती प्रक्रिया को संपन्न कराया गया।