आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर (स्वशासी) महाविद्यालय भोपाल में भौतिकशास्त्र विभाग द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान में मुख्य वक्ता के रूप में संदीप कुमार मल्हौत्रा, प्राध्यापक गणित, शासकीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन गीतांजली पगारे द्वारा किया गया।
इस व्याख्यान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्य, गुणवत्ता एवं च्वाइस बेस क्रेडिट सिस्टम (CBSE) के विषय में विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस व्याख्यान के दौरान विज्ञान संकाय की छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 से संबधित प्रश्न पूछे गये, जिसकी आवश्यक जानकारी मल्हौत्रा द्वारा छात्राओं को प्रदान की गई। इस कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन अर्चना सिंह के द्वारा किया गया।
उक्त व्याख्यान में महाविद्यालय की प्राचार्य, विज्ञान संकाय की डीन रजनी श्रीवास्तव, भौतिकशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रतिष्ठा खरे, वरिष्ठ प्राध्यापक शालिनी प्रधान, सीमा हार्डीकर एवं रिचा सुल्लैरे, उपस्थित रहीं व व्याख्यान से लाभान्वित हुये । इसके साथ ही भौतिकशास्त्र विभाग द्वारा संचालित फिजिक्स क्लब के सदस्यों का चयन सत्र 2023-24 के लिये किया गया।