आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: दिल्ली शराब नीति घोटाले मामले में 4 अक्टूबर से जेल में बंद AAP सांसद संजय सिंह की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। ED ने संजय सिंह को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। हाईकोर्ट ने 20 अक्टूबर को उनकी गिरफ्तारी बरकरार रखने का फैसला सुनाया था, जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर 20 नवंबर को सुनवाई की थी। तब कोर्ट ने कहा था कि संजय सिंह अंतरिम जमानत याचिका दायर कर सकते हैं। इसका 20 अक्टूबर को दिए गए दिल्ली HC के फैसले से कोई लेना देना नहीं है। आज सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस एसवीएन भट्टी की बेंच मामले को सुनेगी।