सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र की क्षेत्रीय निदेशक के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बुधवार को अपना इस्तीफा WHO के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयेसस को भेजा। उनका कार्यकाल मूल रूप से 2029 तक था, लेकिन उन्होंने समय से पहले पद छोड़ दिया।
साइमा का इस्तीफा ऐसे समय हुआ है, जब WHO और बांग्लादेश की भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी उनके खिलाफ कथित वित्तीय अनियमितताओं और अन्य आरोपों की जांच कर रही हैं। WHO की ओर से चीन यात्रा से जुड़े खर्च में वित्तीय धोखाधड़ी और शैक्षणिक योग्यता के बारे में कथित गलत जानकारी देने के आरोप लगाए गए हैं। साइमा ने इन आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने यात्रा खर्च से जुड़े मामले को अपने स्टाफ की प्रशासनिक गलती बताया और अपनी मानद डॉक्टरेट की जानकारी WHO नेतृत्व को दिए जाने की बात कही।
साइमा ने इस्तीफे में WHO नेतृत्व पर भरोसा खोने की बात कही। उनका आरोप है कि उन्हें प्रभावी ढंग से काम करने से रोका गया। उन्होंने यह भी कहा कि करीब एक साल से वेतन नहीं मिलने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति बेहद कठिन हो गई थी।
Hashtags: #WorldInternational #Bhopal #Desksource #Who #वजह #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #गठन