सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: लोकसभा निर्वाचन – 2024 के लिए मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। भोपाल जिले के 8 केंद्रों पर मैनिट संस्थान, मॉडल हायर सेकेंडरी, बीएनएस कॉलेज, आईटीआई गोविंदपुरा, रविंद्र भवन, समन्वय भवन टीटी नगर भोपाल एवं राज्य पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान, भोपाल में प्रशिक्षण दिया गया। जिसके अंतर्गत 14000 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। आज भी 1250 माइक्रो ऑब्जर्वर को तीन प्रशिक्षण केंद्रों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। शुक्रवार को प्रशिक्षण के अवसर पर कुल 2804 के लगभग पीओ-1, पी-1, पी-2, पी-3, एवं 2696 कुल अधिकारी एवं कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी गई।
यह प्रशिक्षण भोपाल के सभी 8 प्रशिक्षण संस्थानों में आयोजित किया गया। जिसमें कुल 16461 से अधिक अधिकारी एवं कर्मचारी लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए प्रशिक्षित किया जायेगा
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिये जिले की पांचों विधानसभाओं के मतदानकर्मियों के लिए एक साथ दो-दो पालियों में प्रशिक्षण शुरू हुआ। यह प्रशिक्षण संबंधित जनपद पंचायत के नियत स्थल पर दो-दो पालियों में संचालित किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में भोपाल के 8 जगह एक साथ प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ।
प्रशिक्षणार्थियों को मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतदान दल के कर्तव्य एवं उत्तरदायित्व, मतगणना एजेंटों की मतदान केंद्र पर नियुक्ति, मतदान केंद्र पर एक दिन पूर्व की जाने वाली कार्यवाही, मतदान के पूर्व की तैयारी एवं माकपोल, मतदान की पूर्व तैयारी एवं माकपोल, माकपोल का क्रम, माकपोल के दौरान मशीनों का परिवर्तन, माकपोल के पश्चात मशीनों की सीलिंग, वास्तविक मतदान प्रारंभ, मतदान केन्द्र में प्रवेश हेतु अनुमति धारक व्यक्ति, मतदान केंद्र पर मतदाताओं के प्रवेश का विनिमय, मतदान केंद्र और आस पास निर्वाचन विधि का प्रवर्तन, मतदान प्रक्रिया, मतदान के दौरान की विशेष स्थितियां, बैटरी का विस्थापन, विस्थापन, व्हीव्हीपीएटी पेपर स्लिप पर गलत प्रिंट, मतदान समाप्ति पर कार्यवाही, निर्वाचन अभिलेख तैयार करना एवं पैकिंग, किंग, बुकलेट प्रपत्र, आदि की जानकारी दी गई। इसके अलावा पीठासीन अधिकारियों को डज नाट, डू नाट की जानकारी से भी मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षित किया गया है।
एक से पांच अप्रैल तक प्रथम चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम में पीठासीन अधिकारी तथा मतदान दल अधिकारी क्रमांक एक, मतदान दल अधिकारी क्रमांक दो एवं मतदान दल अधिकारी तीन प्रशिक्षण में शामिल हुए।
प्रशिक्षण केंद्रों पर मास्टर जितेंद्र परमार, संजय दीक्षित, आरके शर्मा, पीयूष भटनागर, संतोष भार्गव, प्रमोद कुमार वर्मा, अजय भारद्वाज, अमरदीप सिंह सहित एवं मास्टर ट्रेनर समन्वय के.आर. धोटे और डॉ. तुली डॉ. नायर ने प्रशिक्षण दिया।