आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बुधवार की रात मुंबई के एक्सेल ऑफिस में ऋचा चड्ढा पति अली फजल के साथ नजर आईं।

ये ऑफिस मुंबई के सांताक्रूज वेस्ट में स्थित है। अक्सर यहां फिल्मों की स्क्रीनिंग रखी जाती है।

ऋचा पिंक पलाजो सेट में दिखीं। अली कैप लगाए ब्लू आउटफिट में नजर आए। दोनों ने साथ में फोटोज क्लिक करवाईं।

पैप्स ने ऋचा की फिल्म ‘फुकरे-3’ की तारीफ की। अली ने पैप्स से कहा- सबको देखनी चाहिए ‘फुकरे-3’।