सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/ आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : राजीव गाँधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भोपाल के यूआईटी कैंपस स्थित चंद्रशेखर आज़ाद छात्रावास परिसर में विश्वविद्यालय द्वारा रोटरी क्लब न्यू भोपाल के सहकार से स्वच्छता ड्राइव एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति सुनील कुमार ,कुलसचिव आर एस राजपूत, यूआईटी निदेशक सुधीर सिंह भदौरिया, आईएफएस प्रमोद सिंह, अमिता चंद रोटरी क्लब न्यू भोपाल के अध्यक्ष रिटायर्ड जनरल टीपीएस रावत ,मनोज शर्मा ,संदीप श्रीवास्तव सहित यूआईटी आरजीपीवी एनएसएस इकाई के स्वयं सेवक, होस्टल वार्डन एवं छात्रावास के विद्यार्थी उपस्थित थे।
इस अवसर पर अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया साथ ही विद्यार्थियों एवं क्ल्ब के सदस्यों द्वारा सम्पूर्ण छात्रावास परिसर की सफाई की गई।
उस अवसर पर कुलपति सुनील कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी ने अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व से हमे अपने व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक जीवन मे शुचिता, स्वछता एवं सत्य के मार्ग पर चलने की दिशा प्रदान की है। प्रधानमंत्री के आव्हान पर समूचा भारत महात्मा गांधी को स्मरण करते हुए स्वछता अभियान में अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहा है।