नई दिल्‍ली । भारत में टाटा नेक्‍सॉन को चुनौती देने के लिए रेनॉल्‍ट अपनी शानदार कॉम्‍पेक्‍ट एक्‍सयूवी अर्काना की टेस्टिंग कर रही हैभारत में सस्ती एसयूवी में से एक रेनॉल्ट काइगर लॉन्च करने के बाद कंपनी अब इस सेगमेंट में थोड़ी बड़ी एसयूवी अर्काना लाने की तैयारी कर रही है।। रेनॉल्‍ट अर्काना को चैन्‍नई में देखा गया है।टाटा नेक्सॉन के साथ ही अर्काना का मुकाबला भारतीय बाजार में  महिंद्रा एक्सयूवी और हुंडई की क्रेटा किआ सेल्टॉस से भी होगी।

ऑटो सेक्‍टर के जानकारों का कहना है कि रेनॉल्ट अर्काना से कंपनी की मौजूदा एसयूवी डस्टर भारतीय बाजार में रिप्लस करेगी।अर्काना में कई धांसू फीचर होने की बात कही जा रही है।भारत में रेनो अर्काना को 12 से 20 लाख रुपये के आसपास लॉन्च किया जा सकता है।ऐसा माना जा रहा है कि भारत में लॉंच होने वाली अर्काना पैट्रोल और डीजल, दोनों वैरिएंट में उपलब्‍ध होगी।इंटरनैशनल मॉडल की तरह ही 1.3 लीटर पेट्रोल इंजन होगा।

यह  माइल्ड हाइब्रिड तकनीक से लैस होगा।डीजल वेरिएंट में नया 1.5 लीटर ब्लू डीसीआई इंजन दिया जा सकता है।पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड ड्यूल-क्लच गियरबॉक्स दिया जा सकता है, जबकि डीजल इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ड्यूल-क्लच गियरबॉक्स से लैस होने की उम्मीद है।टेस्टिंग के दौरान दिखी अर्काना भारत-स्पेक डस्टर और कैप्चर, जैसी  एसयूवी से बड़ी है।

हालांकि, कूप जैसे स्टाइल के कारण ऊंचाई में यह कम लग रही है।अगर अर्काना के एक्‍सटेरियर की बात करें तो फ्रंट डीआरएल  और टेल-लैंप काफी आकर्षक हैं।हैडलैंप्स, ग्रिल और टेल लैंप्स का डिजायन रेनॉल्‍ट की मेगने हैचबैक से मिलता-जुलता है। बता दें कि भारत में कॉम्‍पेक्‍ट एसयूवी का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है।

इस सेगमेंट में कई सस्‍ती कारें बाजार में उपलब्‍ध है। लेकिन, बाजार में दबदबा टाटा की नेक्‍सॉन का  ही है। अब रेनॉल्‍ट ने टाटा को चुनौती देने के लिए कम कस ली है।अभी ट्राइबर एमपीवी की एक लाख यूनिट्स बिकने की खुशी में रेनो ने इसके एक लिमिटेड एडिशन को लॉन्च किया था।