ITDC India e-Press / Agencies

पर्यटन और संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर और स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने रतलाम के युवा दंपति को भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भेंट कर अफ्रीका की सर्वोच्च चोटी माउंट किलिमंजारो फतह की शुभकामनाएँ दी।

रतलाम के युवा ज्योतिषाचार्य, कवि श्री अनुराग चौरसिया और उनकी पत्नी श्रीमती सोनाली परमार 13 सितम्बर को तंजानिया में पर्वत शिखर माउंट किलिमंजारो, 5895 मीटर (19341 फीट) पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। ऐसा करने वाले मध्यप्रदेश के यह पहले दंपति होंगे।

मेघा परमार ने दी ट्रेनिंग
माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली मध्यप्रदेश की पहली महिला पर्वतारोही सुश्री मेघा परमार के मार्गदर्शन में इस दंपति ने एक वर्ष का शारीरिक दक्षता अभ्यास किया है।

एडवेंचर के क्षेत्र में सक्रिय  एक्सप्लोरर कंपनी और द बिग स्टेप एडवेंचर प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर श्री शोभित नाथ शर्मा ने प्रशिक्षण में सहयोग दिया है।