आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : राष्ट्रीय फ़ैशन प्रौद्योगिकी संस्थान भोपाल में अधिकारियों/कर्मचारियों के बीच राजभाषा हिन्दी के प्रति रुचि बढ़ाने और हिन्दी के रचनात्मक पहलू से अवगत कराने के उद्देश्य से “हिन्दी गीत रचना” विषय पर एक हिन्दी कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यशाला ले॰ कर्नल आशीष अग्रवाल, निदेशक निफ्ट भोपाल की अध्यक्षता में निफ्ट भोपाल के अधिकारियों,संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में आयोजित हुई।
इस कार्यशाला में अतिथि वक्ता भारत भूषण देशमुख, राजभाषा अधिकारी एवं सहायक कुलसचिव (छात्र मामले) भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, भोपाल (म. प्र.) भोपाल ने अपना वक्तव्य दिया। इस कार्यशाला में महोदय ने हिन्दी गीत रचना पर उसके तकनीकी पहलुओं जैसे टेक, अंतरा, मुखड़ा, लयबद्धता, मात्रा पर तो चर्चा की ही साथ ही यह भी बताया कि गीत लेखन कि विधा केवल व्याकरण या तकनीकी पहलुओं को जान लेने मात्र से नहीं मिल सकती, इसके लिए आवश्यक है बस कोशिश करके निरंतर प्रयासरत रहना और भावनात्मक और वैचारिक पहलू ही इसे नवीन और अद्वितीय गुण प्रदान करते हैं।
इस कार्यशाला में महोदय द्वारा लिखित “आओ साथी तुम्हें मिलाएँ” गीत जो यूट्यूब पर उपलब्ध है, चलाया गया, जिसको उपस्थिति अधिकारियों/कर्मचारियों ने करतल ध्वनि से सराहा गया।
इसी गीतमय वातावरण में ले॰ कर्नल आशीष अग्रवाल, निदेशक निफ्ट भोपाल ने “यहाँ हर घर कुछ कहता है” नामक स्व-लिखित कविता सुनाई, जिससे अतिथि वक्ता के साथ-साथ निफ्ट भोपाल परिवार भी आश्चर्यचकित एवं प्रेरित हुआ।