आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान भोपाल के विद्यार्थियों ने संकाय सदस्यों और एसडीएसी के नेतृत्व में संस्थान में मिट्टी से तैयार की गई गणपति की मूर्ति का विसर्जन परिसर में तैयार किए गए पानी के कुंड में किया गया।
पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विद्यार्थियों द्वारा गणपति की मूर्ति तैयार करते समय मूर्ति में फल और फूलों के बीज डाले गए थे जो अब विसर्जन के उपरांत पानी के कुंड से सीधे क्यारियों तक पहुंच कर फल और फूलों के पौधों में परिसर में गणपति जी के सदैव विद्यमान रहने के सूचक बनेंगे।
गणपति का विसर्जन ले. कर्नल आशीष अग्रवाल निदेशक निफ्ट भोपाल और प्रभात कुमार, एसडीएसी निफ्ट भोपाल की उपस्थिति में ढोल और जयकारों के बीच किया गया।