आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राजनीतिक विज्ञान एवं लोक प्रशासन विभाग द्वारा भाषण प्रतियोगिता एक राष्ट्रीय एक चुनाव विषय पर आयोजित की गई। जिसमें महाविद्यालय की 30 छात्राओं द्वारा प्रतिभागीता की गई। छात्राओं द्वारा सर्वप्रथम बताया गया कि एक राष्ट्र एक चुनाव से तात्पर्य क्या है लोकसभा राज्य विधानसभाओं के साथ-साथ जब स्थानीय निकायों के चुनाव भी एक साथ कराए जाऐं इस संबंध में छात्राओं ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में गठित समिति का भी उल्लेख किया।

छात्राओं ने जहां एक राष्ट्र एक चुनाव से होने वाले लाभ एवं हानियों को बताया वहीं इससे व्यवस्थाओं में किस प्रकार का सुधार होगा उसी की भी चर्चा की लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ होने से जहां धन की बचत होगी. समय कम लगेगा वहीं पर प्रशासनिक अमले एवं सुरक्षा बलों का कार्यभार भी काम होगा।

बारी-बारी सबकी भारी आपकी बारी एक राष्ट्र एक चुनाव की बारी जैसे शब्दों से जो सील तरीके से मजबूत शासन एवं अखंड भारत के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव का समर्थन किया छात्राओं ने इसको अपने से आने वाली संभावित समस्याओं को भी बताया जैसे लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं का समय अवधि पूर्ण भंग हो जाना एक राष्ट्र एक चुनाव संघीय विषय होने के कारण बिल पास करने के लिए संसद का विशेष बहुमत एवं 50 प्रतिशत राज्यों की विधानसभाओं की सहमति आवश्यक होगी।

सरकार के लिए चुनौती पूर्ण होगा। उक्त प्रतियोगिता में रक्षदा खान प्रथम, निधि भार्गव द्वितीय, आयुषी पटेल तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम का संचालन रक्षंदा खान एवं आभार प्रदर्शन विभागाध्यक्ष वंदना सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभाग के सभी सदस्यों के साथ भारी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही ।