सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / ग्वालियर / भिंड : 75 वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने भिंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करते हुए कहा कि इस बार का गणतंत्र दिवस देश में राम राज की ओर का संदेश लेकर आया है। राष्ट्र पर्व के पहले इस बार राष्ट्र गर्व का स्वर्णिम अध्याय गढ़ा गया है। अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमा में उपस्थिति में नवनिर्मित राम मंदिर में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की गई। जिससे हमारे भारत देश में रामराज की परिसंकल्पना जीवत हो उठी है और राम भक्ति में सराबोर मध्यप्रदेश जनों की मिठास अयोध्या भेजी गई। संदेश वचन के बाद मंत्री राकेश शुक्ला ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली।
गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के अवसर पर सांसद संध्या राय, विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह, जिला अध्यक्ष भाजपा देवेंद्र सिंह नरवरिया, जिला कलेक्टर , जिला पुलिस अधीक्षक सहित अनेक गणमान्य अतिथि समारोह में मौजूद रहे।