सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क– इंटीग्रेटेड ट्रेड .. न्यूज़ भोपाल : अयोध्या में 16 जनवरी से शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शनिवार 20 जनवरी को पांचवां दिन है। 19 जनवरी (चौथे दिन) को रामलला की प्रतिमा की पूरी तस्वीर सामने आई। इसमें पहली बार रामलला का पूरा चेहरा दिखा।
प्रतिमा को लेकर शनिवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा से पहले नई प्रतिमा में भगवान की आंखों से कपड़ा नहीं हटा सकते। प्रतिमा में आंखों पर कपड़ा नहीं दिख रहा है तो यह गलत है। इसकी जांच होनी चाहिए।
वहीं, राम मंदिर और नई प्रतिमा को लेकर राजनेताओं के उठाए सवालों पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा- विनाशकाले विपरीत बुद्धि। उन्हें कुछ नहीं पता।
हाइलाइट्स
शुक्रवार शाम 7 बजे से अस्थायी मंदिर में रामलला के दर्शन बंद हुए, श्रद्धालु 23 जनवरी से नए मंदिर में दर्शन कर सकेंगे।
आज वास्तु शांति के बाद रामलला सिंहासन पर विराजेंगे। सुबह उनका शर्कराधिवास, फलाधिवास और शाम को पुष्पाधिवास होगा।
पाकिस्तान से हिंगलाज शक्तिपीठ का जल आज अयोध्या पहुंचेगा।
लाइव अपडेट्स
35 मिनट पहले
ओडिशा में विशाल दीया बन रहा
ओडिशा के भद्रक में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को देखते हुए एक विशाल दीया तैयार किया जा रहा है।
44 मिनट पहले
‘विनाशकाले विपरीत बुद्धि’
राम मंदिर और रामलला की नई प्रतिमा को लेकर उठाए जा रहे राजनेताओं के सवालों पर चित्रकूट के जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा, विनाशकाले विपरीत बुद्धि। न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्टर ने पूछा कि प्रतिमा को लेकर कहा जा रहा है ये बाल्यकाल की मूर्ति हैं। कौशल्या की गोद में ऐसी मूर्ति होनी चाहिए, इस पर रामभद्राचार्य ने कहा- उन्हें कुछ नहीं पता।