सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: राम नवमी के मौके पर अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य अभिषेक नजर आया तो दूसरी तरफ देश भर में भक्तिमय माहौल के भी दिखाई दिया। इसी बीच हमीदिया रोड स्थित राम मंदिर में भगवान राम की आरती हुई, इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इसके अलावा यहां भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता आलोक शर्मा भी आरती में शामिल हुए। इस दौरान भक्तों की लंबी लंबी कतारें लगी भी दिखाई दीं।

हमीदिया रोड स्थित राम मंदिर में भक्तों की भीड़

निकलेगी भव्य शोभा यात्रा

इसके अलावा रामनवमी के पावन अवसर पर आगामी बुधवार शाम 5 बजे घोड़ा नक्कास चौराहे से भगवान श्री राम की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। अध्यक्ष अवनी शर्मा मोनू ने बताया की शोभा यात्रा का यह 12 वां वर्ष हैं। अयोध्या में विराजित हुए भगवान श्री राम जी की प्रतिमा एवं मां कौशल्या की गोद में नन्हें रामजी भी आकर्षण का केन्द्र होंगे। इसके अलावा 51 भगवा ध्वज, ऊंट, घोड़ा बग्गी , दुलदुल घोड़ी, बैंड, ढोल तासे के साथ डीजे गोस्वामी भी इस भव्य यात्रा का शान बढ़ाएंगे। शोभा यात्रा घोड़ा निकास चौराहा से प्रारंभ होकर छोटे भैया कॉर्नर, लोहा बाज़ार, सराफा चौक,लखेरापुरा होते हुए भवानी चौक स्थित मां कर्फ्यू वाली माता जी मन्दिर पर भव्य आरती एवं हनुमान चालीसा पाठ के साथ संपन्न होगी।

24 घंटे का अखंड रामायण पाठ

24 घंटे का अखंड रामायण पाठ

रामनवमी केअवसर पर विश्वकर्मा मंदिर बागसेवनिया 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ श्री श्री विश्वकर्मा सांस्कृतिक जागरण कल्याण परिषद भोपाल द्वारा किया जा रहा है। संस्था के संरक्षक सुरेंद्र पंडित ने बताया कि यह कार्यक्रम अखंड अष्टयाम रामायण पाठ हरि कीर्तन जो अष्टमी तिथि 16 अप्रैल से शुरू हो चुका है, जो नवमी 17 अप्रैल तक 24 घंटे चलेगा, जिसमें अखंड रामायण पाठ अखंड ज्योति जल रही है हवन पूजन का कार्यक्रम चल रहा है मंदिर में सुंदर सा मंडप बनाया गया है जिसमें भगवान राम दरबार सहित और देवी देवताओं को के फोटो स्थापित किया गया। यहां बुधवार दोपहर 1 बजे कन्या भोज का आयोजन एवं महा प्रसाद वितरण किया जाएगा उसके बाद रात 8 से रामायण पर आधारित श्री राम विवाह कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें गायक कलाकार देवेंद्र गिरी और धर्मेंद्र प्रसाद अपने-अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे ।