ITDC India e-Press / Agencies

/ एजेंसियाँ:

अयोध्या में दीपोत्सव के भव्य आयोजन से पहले पूरी रामनगरी को आकर्षक रोशनी और सजावट से सजा दिया गया है। शहर के प्रमुख मार्गों से लेकर मंदिरों और सरयू नदी के घाटों तक रंग-बिरंगी लाइटों की चमक दिखाई दे रही है। दीपोत्सव की तैयारियों का ड्रोन वीडियो सामने आने के बाद रामनगरी की भव्यता की झलक देखने को मिल रही है।

राम की पैड़ी सहित सरयू के विभिन्न घाटों पर दीप सजाने का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। घाटों पर दीपों की कतारें सजाई गई हैं, वहीं प्रमुख सड़कों पर आकर्षक विद्युत सजावट और फूलों से बने तोरण द्वार लगाए गए हैं। रामायण के प्रसंगों और भगवान श्रीराम से जुड़ी झांकियों के माध्यम से भी शहर को विशेष रूप दिया गया है।

इस बार दीपोत्सव के दसवें संस्करण में 30 लाख से अधिक दीप जलाने की तैयारी है। मुख्य आयोजन 7 नवंबर को होगा। कार्यक्रम में सरयू महाआरती, लेजर शो और 2,100 स्वदेशी ड्रोन से रामायण के प्रसंगों का आकाशीय प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहेगा।

दीपोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं और पर्यटकों में खासा उत्साह है। अयोध्या की सजावट और रोशनी देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।


Hashtags: #UttarPradeshState #Bhopal #दीपोत्सव #पहले #रोशनी #नहाई #रामनगरी #अयोध्या #सीएनएन #दीपोत्सवसेपहलेरोशनी