ITDC India e-Press / Agencies

/ एजेंसियाँ:

बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह शुक्रवार को करीब 400 गाड़ियों के काफिले के साथ वाराणसी पहुंचे। उनके काफिले को शहर में प्रवेश करने से पहले ही पुलिस ने डाफी इलाके में रोक दिया। पुलिस ने धनतेरस के मौके पर बाजारों में भीड़ और यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताते हुए उन्हें केवल पांच गाड़ियों के साथ आगे जाने का विकल्प दिया। इस पर अनंत सिंह ने कहा कि इतनी कम गाड़ियों के साथ वे नहीं चलते हैं।

अनंत सिंह पटना से प्रयागराज जा रहे थे। उनका वाराणसी में बीएचयू सिंहद्वार स्थित महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने का कार्यक्रम था। इसके लिए समर्थक लंका चौराहे पर फूल-मालाओं के साथ इंतजार कर रहे थे। हालांकि, पुलिस की अनुमति नहीं मिलने के कारण उनका यह कार्यक्रम नहीं हो सका।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि त्योहार के दौरान शहर में पहले से ही यातायात का दबाव था। इतने बड़े काफिले को प्रवेश देने से जाम की स्थिति बन सकती थी और आम लोगों को परेशानी होती। इसके बाद अनंत सिंह अपना काफिला लेकर प्रयागराज की ओर रवाना हो गए।

बताया गया कि वे प्रयागराज में अपने पुराने मित्र पप्पू सलमान के बेटे के वैवाहिक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में कई जगह समर्थकों ने उनका स्वागत किया।


Hashtags: #UttarPradeshState #Bhopal #400 #गाड़ियों #काफिले #संग #काशी #पहुंचे #अनंत #400गाड़ियोंकेकाफिले